दिल्ली एनसीआर

अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ के प्रीमियर में पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता,

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On April 15, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्क्रीनिंग चाणक्यपुरी, पीवीआर सिनेमा में आयोजित की गई। और जिसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा शामिल हुए है। राजनीतिक दिग्गजों ने फिल्म को शानदार बताया है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला’ की स्क्रीनिंग पर कहा कि हम अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के आयोजन के लिए सर हरदीप सिंह पुरी के आभारी हैं। मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी। सच का सामने आना जरूरी है। मुझे केवल इतना ही पता है कि जलियांवाला बाग में क्या हुआ था, जो मेरी इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में है।

‘केसरी चैप्टर 2’ शानदार फिल्म : सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि ‘केसरी चैप्टर 2’ एक शानदार फिल्म है और मैं अक्सर कहती हूं कि हमें अपने देश, अपनी मातृभूमि के लिए बलिदान देने का मौका कभी नहीं मिलेगा, इसलिए हम अपने देश के लिए जीना शुरू करें। फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ी तस्वीरें भी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ में देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की भावना को अत्यंत प्रभावशाली और मार्मिक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

‘केसरी चैप्टर 2’ फिल्म सभी को जरुर देखनी चाहिए : कपिल मिश्रा
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि बहुत शानदार फिल्म है, जलियांवाला बाग भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐसा पहलू है, जिसके बारे में हर कोई जानता है, लेकिन इसकी पूरी सच्चाई नहीं जानता। इस फिल्म के माध्यम से पूरी सच्चाई सामने लाई गई है। हर किसी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इतिहास का शानदार चित्रण है।

युवा इस फिल्म से प्रेरणा लें : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ पर कहा है​ कि ‘मैं चाहता हूं कि युवा इस फिल्म को देखें और इससे प्रेरणा लें, मैं इसको कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि इनमें से कुछ चीजों के प्रति कांग्रेस का रवैया कैसा रहा, वे अपने परिवार को ही बढ़ावा देने में व्यस्त रहे हैं।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.