फिल्म न्यूज

Bollywood Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने नोएडा में पूरे परिवार के साथ जमकर खेली होली

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 26, 2024
1 min read 1.2k views

ऋ​षि तिवारी


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में मौजूद हैं। उनके साथ-साथ पति निक जोनस भी आए आए हुए हैं। खास बात तो यह है कि भारत में रहते हुए प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग वक्त बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ा है, होली पर भी वह मुंबई से नोएडा चली गईं और उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ रंगों का त्योहार मनाया। उनके साथ-साथ निक जोनस भी ससुरालवालों के साथ जश्न में चूर दिखे।

प्रियंका की होली वाली के दिन प्रियंका की प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस समेत परिवार के अन्य लोग शामिल हैं। जबकि मालती अपनी मम्मी प्रियंका की गोद में बैठकर कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रही है। वहीं, निक उनके बराबर में खड़े दिखाई दे रहे हैं। परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पलों को कैद करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। एक वीडियो में प्रियंका नजर आईं, जिसमें वह अपने पति निक को ढोल की थाप पर नाचने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। सफेद चूड़ीदार में प्रियंका और सफेद कुर्ता पायजामा में निक एक साथ-बहुत खूबसूरत लग रहे थे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.