दिल्ली एनसीआर

BJYM Yuva Morcha: भाजयुमो युवा मोर्चा ने 20 लाख युवाओं को जोड़ने का रखा प्लान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On February 24, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। भाजयुमो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत 20 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस कार्यक्रम में 18 से 35 साल के युवाओं को जोड़ा जाएगा। वहीं, भाजपा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह 5-5 युवा चौपालों में भाग लेंगे। यह जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रामनिवास यादव ने सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में हुई प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी।

युवा चौपाल कार्यक्रम
भाजपा के युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर पूरे प्रदेश में 24 फरवरी से 5 मार्च तक प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर 35 हजार से ज्यादा स्थानों पर युवा चौपाल के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को जोड़ने के लिए प्रदेश भर में ग्राम पंचायत स्तर पर युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आठ मंडलों में 20-20 युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रवक्ता अर्पित मिश्रा, यूपी भाजयुमो सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा, मंडल संयोजक शिवम पाठक और देवेश मिश्रा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.