दिल्ली एनसीआर

भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान का हुआ स्वागत

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 19, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। सेक्टर 34 स्थित उदयगिरि प्रथम बी-10 में भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान का अमित पोरवाल के निवास स्थान पर सेक्टर वासियों ने पुष्प गुच्छ एवं राम दरबार भेंट कर स्वागत किया और सेक्टर संबंधी समस्याओं पर चर्चा की।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष एवं सेक्टर निवासी अमित पोरवाल ने बताया की आज हमारे सेक्टर में महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी पधारे यह हमारे लिए बड़े हर्ष का विषय है हमने उनके साथ अपने सेक्टर की समस्याओं जैसे आरडव्लूए का दोबारा चुनाव एवं गेटों का पुन: निर्माण, साफ सफाई व्यवस्था आदि विषय पर चर्चा की गई जिस पर महेश चौहान ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना, मनोज चौहान (जिला मंत्री) भूपेश चौधरी पूर्व क्षेत्र मंत्री युवा मोर्चा, देवेंद्र सिंह सैनिक विहार मंडल कोषाध्यक्ष, अतुल त्यागी मीडिया प्रभारी सैनिक विहार मंडल के साथ-साथ सेक्टर के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.