दिल्ली एनसीआर

भारत को विश्व गुरू बनाने का भाजपा ने लिया है संकल्प: नवीन गोयल

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On April 6, 2023
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर 5 लाख कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का झंडा अपने घरों पर फहराने का एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह-संयोजक डा. डीपी गोयल व पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल भी हिस्सा बने। उन्होंने अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराकर सदा झंडे का सम्मान रखने, पार्टी के लिए निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा 6 अप्रैल 14 अप्रैल तक सामाजिक समरसता दिवस मना रही है। इसमें हम सब भाग लें।

नवीन गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय की भावना को आत्मसात कर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारिक रूप से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। नवीन गोयल ने कहा कि हमारे मार्गदर्शकों द्वारा भारत के सांस्कृतिक मूल्यों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का जो मार्ग तैयार किया गया था, उस पर चलते हुए आज भाजपा शिखर की ओर निरंतर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है, बल्कि पार्टी ने लोकतंत्रीय व्यवस्था को मजबूती से अपनाया है। जिसके परिणामस्वरूप साधारण कार्यकर्ताओं को भी प्रतिभा के बल पर उच्च शिखर तक पहुंचने का अवसर मिलता है। यही विशेषताएं भाजपा को राष्ट्र के लिए समर्पित राजनीतिक दल की पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व गुरू बनाने का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए वे स्वयं और पूरा भारतीय जनता पार्टी जुटी हुई है। एक समय था जब भारत को विदेशों में अहमियत ही नहीं दी जाती थी, लेकिन आज नरेंद्र मोदी के कुशल प्रशासक के रूप में देश के प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित होने से विदेशी अब भारत का प्रतिनिधित्व चाहते हैं। कई मोर्चों पर सुपर शक्तियां भी भारत की ओर उम्मीद की नजरों से देखती हैं।

पीएम मोदी की नीति, कूटनीति हैं मजबूती: डा. डीपी गोयल
डा. डीपी गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी पूरे संकल्प के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा के साथ आगे बढ़ते रहें। अपने आत्मविश्वास व पुरुषार्थ के बल पर पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जिस भारत देश को पिछले 70 साल में विदेशों में खुद को प्रस्तुत करने का अवसर नहीं मिलता था, आज भारत को वहां आमंत्रित किया जाता है। सिर्फ भारत के उत्थान के लिए बेहतर नीतियां नहीं, बल्कि दुनिया में भारत को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी की कूटनीति भी देश को आगे बढ़ा रही है। नरेंद्र मोदी जैसे महापुरुष का भारत की सत्ता में शीर्ष पर पहुंचने का अर्थ देश को समझ आ रहा है। इसलिए देश की जनता आगे भी उनका प्रतिनिधित्व देखना चाहती है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.