April 20, 2026

BITxtreme 24: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का किया आयोजन

BITxtreme 24

247 Views

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची नोएडा कैंपस, सेक्टर 1 ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव BITxtreme’24 का आयोजन किया। इसकी शुरुआत निदेशक प्रोफेसर डॉ. एसएल गुप्ता, प्रोफेसर डॉ. आशा प्रसाद और सांस्कृतिक समन्वयक शिक्षक श्रीमती प्रमिला जोशी, डॉ. निकेत मेहता और डॉ. चारु वाही द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई और उसके बाद संस्थान की प्रार्थना हुई।

इसके बाद चाय पे चर्चा – एक समूह वाद-विवाद कार्यक्रम हुआ जहां प्रतिभागियों ने देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में बात की। संचालन एमसीए छात्र प्रशांत झा ने किया तथा निर्णायक डॉ. अरुण मित्तल व डॉ. मोनिका बिष्ट रहे। इसके बाद जैम-जस्ट ए मिनट गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एंकर मानस ने चतुराई से किंशुक, ईशा और यश, शाश्वत, पीयूष, कोयना, आदित्य, रितिका आदि की टीम के साथ इसकी एंकरिंग की।

अगली प्रतियोगिता चांस पे डांस थी – एक नृत्य प्रतियोगिता जिसमें सुश्री प्रीति शर्मा और शीतल सहगल निर्णायक थीं। विद्यार्थियों ने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। अंत में विभिन्न टीमों के बीच अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई जिसके निर्णायक राकेश सिंह एवं डॉ. चारू वाही थे। डॉ. एस एल गुप्ता सर ने विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।

कल इस फेस्ट का दूसरा दिन है जहां ढेर सारी सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी।

About Author

Contact to us