Homeदिल्ली एनसीआरअनमोल इंडस्ट्रीज इम्प्लाइज यूनियन "सीटू" का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न: गंगेश्वर दत्त शर्मा

अनमोल इंडस्ट्रीज इम्प्लाइज यूनियन “सीटू” का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न: गंगेश्वर दत्त शर्मा

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। द्विवार्षिक चुनाव को लेकर अनमोल इंडस्ट्रीज इंप्लाइज यूनियन संबंध सीआईटीयू की आम सभा यूनियन अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव की अध्यक्षता में सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पार्क में हुई। सभा में यूनियन के 2 साल के कामकाज की समीक्षा और आगामी वर्षों में यूनियन की भूमिका पर विचार विमर्श कर आगे की दिशा तय की गई।

आमसभा में विचार विमर्श के बाद पुरानी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को सर्वसम्मति से पुनः चुना गया जिसमें अध्यक्ष- मुकेश कुमार राघव, उपाध्यक्ष- जितेन्द्र चौधरी, राम प्रकाश, महामंत्री- गंगेश्वर दत्त शर्मा, मंत्री- रामसागर, मनोज वेश्य, कोषाध्यक्ष- सुखलाल, कार्यकारणी सदस्य- ईश्वर दत्त शर्मा, अंजलि शरण व अशोक को चुना गया। चुनी गई नई कमेटी सदस्यों का कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
आम सभा को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव रामस्वारथ आदि ने सम्बोधित किया।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments