Homeदिल्ली एनसीआरभारतीय किसान यूनियन मंच ने एनसीआर अध्यक्ष किया घोषित

भारतीय किसान यूनियन मंच ने एनसीआर अध्यक्ष किया घोषित

ऋषि तिवारी


नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच ने नोएडा सेक्टर 27 प्रेस क्लब में 7 सितंबर को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया और इसमें संगठन के विस्तार की घोषणा भी गई। बता दे कि विस्तार के क्रम को आगे बढ़ाते हुए दानिश सैफी को भारतीय किसान यूनियन मंच का एनसीआर अध्यक्ष घोषित किया गया है।

बता दे कि दानिश सैफी लगातार 15 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में किसान गरीब मजदूर की आवाज उठा रहे हैं तथा लगातार संगठन के साथ उनके क्रियाकलापों में जुड़े हुए थे और संगठन को यहां तक पहुंचने में मजबूती प्रदान की। संगठन की रीति और नीति से प्रभावित होकर तथा संगठन के आग्रह पर उन्होंने एनसीआर अध्यक्ष के पद को ग्रहण किया है तथा भविष्य में भी संगठन को लगातार मजबूती प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया।

जिसमें विजेंद्र यादव और सूरज यादव ने भारतीय किसान यूनियन मंच की कार्यशैली से प्रभावित होकर सगंठन ज्वाइन किया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के सरंक्षक सुरेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान, यूथ अध्यक्ष आशीष चौहान, यूथ महासचिव रिंकू यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम यादव, यूथ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता विमल त्यागी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, महानगर अध्यक्ष उमंग पंडित, यूथ सचिव अमित बसोया, पाला प्रधान, ओमवीर नेता जी आदि सभी कार्यकारिणी के लोग उपस्थित रहे।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments