दिल्ली एनसीआर

नोएडा में फिर मुठभेड़, स्कूटी से भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 21, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नाएडा। देखा जाए तो देश में सबसे अधिक गुंडे-बदमाश नोएडा में ही बसे हुए हैं। क्योंकि यहां रोज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो रहा है। अब फिर थाना फेज 1 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, थाना फेज-1 पुलिस द्वारा दिल्ली की तरफ से गोल चक्कर को आने वाले रास्ते पर गंदे नाले के ऊपर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक स्कूटी पर 2 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। जिन्हे पुलिस द्वारा चेकिंग करने के लिए रोका तो वह भागने लगे। दोनों बदमाश तेजी से स्कूटी चलाते हुए सेक्टर-14ए के पीछे से दिल्ली की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने लगे।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर स्कूटी फिसल कर गिर गई। इस पर एक बदमाश अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश रोहित कृष्णन (26) को घायल हो गया। रोहित कृष्णन उर्फ हैंड कुण्डलम मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है, फिलहाल न्यू अशोक नगर दिल्ली में रह रहा है।वहीं, दूसरे बदमाश बिहार निवासी गुलशन कुमार उर्फ ठाकुर (20) को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से 6 लैपटॉप, एक गुलेल, 1 ऐपल ऐयर टैग होल्डर, 3 एटीएम/डेबिट कार्ड तथा एक बैग में 1 डिब्बे में ईअर बर्ड, 01 डेबिट कार्ड, 1 आधार कार्ड व अन्य सामान व बाइक बरामद हुई है। रोहित कृष्णन के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुये है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.