दिल्ली एनसीआर

आईएनडीआईए गठबंधन में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On April 17, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


गाजियाबाद में आईएनडीआईए (INDIA) गठबंधन की संयुक्त बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा है भाजपा की हर बात झूठी निकली। उनके वादे झूठे निकले। ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं।

चुनावी बांड ने बजाया भाजपा का बैंड : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में कहा है कि मैं रामनवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं और मुझे खुशी है आज हम मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। यूपी में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी टूट गया। चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। न केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं। डबल इंजन का दावा करने वालों की होर्डिंग देखिए। अब डबल नहीं अकेले दिखाई देते हैं।

https://youtu.be/MnLoOn1jtyA

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इंटरव्यू को बताया स्क्रिप्टेड
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है, बेरोजगारी और महंगाई दो सबसे बड़े मुद्दे हैं, लेकिन भाजपा ध्यान भटकाने में लगी है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बहुत लंबा इंटरव्यू दिया, जो स्क्रिप्टेड था। प्रधानमंत्री ने इसमें चुनावी बांड को समझाने की कोशिश की। वह कहते हैं कि चुनावी बांड की व्यवस्था पारदर्शिता के लिए, राजनीति को साफ करने के लिए लाया गया। अगर ये सच है तो सुप्रीम कोर्ट ने उस व्यवस्था को क्यों रद्द कर दिया और दूसरी बात अगर आप पारदर्शिता लाना चाहते थे तो आपने भाजपा को पैसा देने वालों के नाम क्यों छुपाए। यह दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है।

 

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.