फिल्म न्यूज

फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” के लिए दिल्ली पहुची अभिनेत्री जाह्नवी कपूर

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On May 21, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” के प्रमोशन के लिए पहुंची फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने मंगलवार 21 मई 204 को दिल्ली इंपीरियल होटल में प्रमोशन किया जिसमें ​फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” के बारे में खुलकर चर्चा की और उसके बारे में बताया और कहा कि उनकी फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” 31 मई 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए जाह्नवी ने फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” की के बारे में बताया और उन्होंने फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के साथ यह दूसरी फिल्म बनी है उसमें जमकर तारिफ की है।बता दें कि राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” जल्द आने वाली है और यह फिल्म पति-पत्नी के प्यार, उम्मीदों की यह कहानी थोड़ी हटकर है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार के अलावा ज़रीना वहाब, हिमांशु जयकार, कुमुद मिश्रा और राजेश शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

बता दे कि यह फिल्म शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी एक कहानी उनके और निखिल मेहरोत्रा की लिखी गई है जो जी स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस की यह फिल्म करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और जी स्टूडियोज की बनाई है।

यह फिल्म क्रिकेट प्रेमी विवाहित जोड़े की जिंदगी पर आधारित है
बता दे कि फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” एक ऐसे विवाहित जोड़े की जिंदगी पर आधारित है जिनको क्रिकेट देखना और खेलना बहुत पसंद है। परिवार की जिम्मेदारियों के आगे उन्हें अपनी इच्छाओं को दबाना पड़ता है। आगे चल कर दोनों अपने मन की सुनते हैं और मिस्टर माही मिसेज माही को मैदान में उतार कर दोनों के सपनों को पूरा करते हैं।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.