दिल्ली एनसीआर

आप पार्टी ने नोएडा के बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान ने चलाया रचनात्मक सफाई अभियान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 15, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। प्रदेश नेतृत्व एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी माननीय राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देशनुसार, प्रत्येक माह आयोजित होने वाले रचनात्मक अभियानों की श्रृंखला में आज दिनांक 15 जून 2025 को गौतमबुद्धनगर जिला इकाई द्वारा बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान,सेक्टर-30, नोएडा,गौतमबुद्धनगर स्थित सरकारी अस्पताल में सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

इस जनसेवा आधारित अभियान में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश अवाना के नेतृत्व में जिला कमेटी, युवा प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

अभियान के अंतर्गत अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान जैसे कार्यों को सक्रियता से संपन्न किया गया। इस अभियान ने यह स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, स्वाभिमान और स्वच्छता को भी प्राथमिकता देती है।

जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी जनसरोकारों को सर्वोपरि रखती है। यह सफाई अभियान न केवल एक सेवा कार्य था,बल्कि यह संदेश देने का माध्यम भी था कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं,समाज का निर्माण भी है। हम हर माह ऐसे प्रयासों से समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे।

युवा प्रकोष्ठ प्रदेशअध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा आज देश का युवा सिर्फ़ नारों से नहीं, कर्मों से बदलाव लाना चाहता है। यह सफाई अभियान युवा शक्ति की सकारात्मक दिशा का प्रतीक है। हम युवा कार्यकर्ता संजय सिंह के नेतृत्व में समाज सेवा को ही असली राजनीति मानते हैं।

किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने कहा किसान समाज की रीढ़ है और आम आदमी पार्टी का हर किसान कार्यकर्ता सिर्फ़ खेत तक सीमित नहीं है। आज हमने यह दिखाया कि सेवा और स्वच्छता जैसे अभियान भी हमारी प्राथमिकता हैं।

इस अभियान को स्थानीय नागरिकों एवं अस्पताल प्रशासन ने भी सराहा। आम आदमी पार्टी के इस प्रयास को एक प्रेरक और अनुकरणीय उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदार अंसारी,युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गौरव गौतम,जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटी,जिला सचिव प्रवीण धीमान,जिले कार्यकारिणी सदस्य सतीश गौतम,ओबीसी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष जतन भाटी,नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति,पवन अवाना,तरुण चौहान,सुरेन्द्र शाह,सिकंदर ठाकुर, हरीश अवाना,मोहित चौधरी, राजकुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.