Homeदिल्ली एनसीआरतीन साल से पुलिस का चकमा दे रहा युवक गिरफ्तार

तीन साल से पुलिस का चकमा दे रहा युवक गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सैमसंग कंपनी के मोबाइल फोन की डिस्पले चोरी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाटकीय ढ़ग में गिरफ्तार हुआ आरोपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रह रहा था। आरोपी 44 लाख रुपये की ​मोबाइल फोन की डिस्पले चोरी की घटना का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड सिटी से गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।

बता दें कि, 28 अप्रैल 2021 को तिलपता स्थित न्यू वेयर हाउस कटेंनर डिपो से मुख्य आरोपी विकास दुबे उर्फ द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल फोन की डिस्पले चोरी की थी। मोबाइल फोन एक कटेंनर में भरे हुए थे।

इस मामले में कंपनी के मैनेजर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कराई थी। उसी दौरान पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन घटना का मुख्य आरोपी मूलरुप से वाराणसी निवासी विकास दूबे उर्फ द्विवेदी पुत्र राजेन्द्र नारायण फरार चल रहा था। पुलिस ने दावा किया है ​कि उसे ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड सिटी से गिरफ्तार किया गया है। वह लंबे समय से गौड सिटी में रह रहा था।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments