बड़ी खबर

लखनऊ में समाजवादी महिला सभा की बैठक आयोजित

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 23, 2025
1 min read 1.2k views

संध्या समय न्यूज संवाददाता


लखनऊ। समाजवादी पार्टी लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्र एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आयोजित की गई। बैठक मैं गौतम बुध नगर जिला की समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष डॉ शशि यादव भी पहुंची। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के हित के लिए अनेक योजना चलाये जाने की घोषणा घोषणा की।

इस दौरान समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि अबकी बार प्रदेश की महिलाए मजबूती से समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है और सपा सरकार बनाने में मजबूत भूमिका निभाएंगी। इस दौरान समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव ने जिले में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए विचार राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताया कि जिले में समाजवादी महिला सभा का जिला संगठन कड़ी मेहनत कर रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव बताने में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.