दिल्ली एनसीआर

“हर घाट स्वच्छ, हर मन निर्मल” का संदेश फैलाने में अग्रणी

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On November 9, 2025
1 min read 1.2k views
Yamuna Cleanliness Pledge Ceremony

ऋषी तिवारी


यमुना पुनरुद्धार के पावन संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वाई एस एस फाउंडेशन ने नमामि गंगे अभियान के मार्गदर्शन में “स्वच्छ यमुना मिशन” का आयोजन किया। इस अभियान का नेतृत्व बीएसएफ से रिटायर्ड अधिकारी एवं युवा स्पोर्ट्स शक्ति के कोच श्री विनोद रावल ने किया।

अभियान में 137 यमुना टास्क फोर्स के जांबाज़ जवानों

सूबेदार संतोष कुमार, सूबेदार महिंदर रमबोला, हवलदार लखविंद्र सिंह और अन्य जवानों ने सक्रिय सहयोग दिया। इसके अलावा स्थानीय निवासी, युवा स्पोर्ट्स शक्ति के खिलाड़ी और फाउंडेशन के सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर घाट की सफाई की और यमुना की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। कोच विनोद रावल ने कहा, “यमुना के तट पर खड़े होकर हमने यह संकल्प लिया कि यह केवल सफाई नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और भविष्य की रक्षा का कार्य है। जब तक यमुना बहेगी, जीवन बहेगा।

यमुना टास्क फोर्स के सूबेदार संतोष कुमार ने कहा

अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने कचरा संग्रहण, घाट की धुलाई और जल संरक्षण पर संवाद आयोजित किया। यमुना टास्क फोर्स के सूबेदार संतोष कुमार ने कहा यमुना की रक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का कर्तव्य है। हमें इसे सामूहिक जिम्मेदारी बनाना होगा। अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अक्षय कुमार, प्रदीप चंद, संदीप कुमार पांडे, अर्जुन, मोहन, नितिन, सागर, पंकज, नितीश, आरती और अन्नपूर्णा शामिल थे। स्थानीय निवासियों ने भी अभियान में सहयोग किया।

यमुना स्वच्छता शपथ समारोह

सुर घाट पर कचरा निस्तारण, जल संरक्षण पर संवाद और यमुना स्वच्छता शपथ समारोह आयोजित किए गए। युवाओं और टास्क फोर्स के बीच समन्वित सहभागिता इस पहल की मुख्य विशेषता रही। वाई एस एस फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि “स्वच्छ यमुना मिशन” पिछले चार वर्षों से निरंतर चल रही पहल है। संस्था आने वाले महीनों में अन्य घाटों पर भी इस मुहिम को आगे बढ़ाएगी ताकि “जल है तो कल है” का संदेश जन-जन तक पहुँच सके। फाउंडेशन का संकल्प है — “हर घाट स्वच्छ, हर मन निर्मल”।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.