दिल्ली एनसीआर

Mahaparva Chhath 2025 : नोएडा में चार दिवसीय छठ पूजा का भव्य समापन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On October 28, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषी तिवारी


आज नोएडा में चार दिवसीय छठ महापर्व (Mahaparva Chhath) का समापन हुआ, जब लाखों छठव्रतियों ने विभिन्न सेक्टरों, गांवों और यमुना-हिंडन के घाटों पर उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस विशेष अवसर पर नोएडा के सेक्टर-75, गोल्फसिटी, यमुना, और हिंडन घाटों सहित कुल दो सौ से अधिक छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।

Mahaparva Chhath 2025 : प्रसाद और अर्घ्य का अद्भुत दृश्य

प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं ने बांस के बने सूप, डाला, दौरा और टोकरी में तरह-तरह के फल जैसे सेब, केला, नारंगी, अमरूद, और अन्य सामग्री अर्पित की। साथ ही सिंघाड़ा, मूली, सुथनी, अदरक, हल्दी, कच्चा नारियल, घर में बने ठेकुआ, लड़ुआ, और चीनी के साँचे भी शामिल थे। सुबह सूर्योदय से पूर्व छठव्रतियों ने घर से निकलकर इन घाटों तक अपने सूप, डाला, दौरा, और टोकरी लेकर पहुंचे और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।

Mahaparva Chhath 2025 :सूर्य पूजा और पारण

अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं ने छठघाट पर स्थित सूर्यपिंड के निकट भगवान सूर्य और छठ माता की पूजा-अर्चना की। पूजा समाप्त होने के बाद छठव्रतियों ने पारण किया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद घर के सभी सदस्य, पड़ोसी और अन्य लोग भी प्रसाद में शामिल हुए, जिससे इस महान पर्व का समापन हुआ।

Mahaparva Chhath 2025 :महासभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

गोल्फसिटी, सेक्टर-75 के छठघाट पर अखिल भारत हिन्दू महासभा और अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि छठ पूजा से छठव्रतियों और उनके परिवार के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व पूरे भारत में, विशेषकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों और विदेशों में भी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

Mahaparva Chhath 2025 :सामाजिक एकता का संदेश

डॉ. शर्मा ने इस पर्व को सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक भी बताया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के माध्यम से हम नदी, तालाब और जलाशयों में प्रवेश करके पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देते हैं। इसके साथ ही इस पर्व में परिवार की एकता को भी प्रोत्साहित किया जाता है, क्योंकि यह पर्व सभी सदस्य को एक साथ लाता है।

Mahaparva Chhath 2025 :भंडारे का आयोजन

अर्घ्य अर्पित करने के बाद, श्री सूर्यदेव पूजा समिति ने गोल्फसिटी, सेक्टर-75 के छठघाट पर भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे, जिनमें एम्स मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स के निदेशक मनोज राय, अमित कुमार, डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा, डॉ. शशांक शेखर, मनीष यादव, राजीव त्यागी और अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल थे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.