दिल्ली एनसीआर

नोएडा में किसानों की समस्याओं पर गरमाई राजनीति, आंदोलन की चेतावनी

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On October 12, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषी तिवारी


नोएडा। आज रविवार को नोएडा मे मासिक बैठक ग्राम बरौला सेक्टर 49 कार्यालय (प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया) पर आयोजित की गयी | बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मपाल ठेकेदार जी ने की और संचालन नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया जी ने किया | आज की बैठक मे नोएडा मे चल रही किसानो की समस्याओ के बारे मे वार्तालाप हुआ | नोएडा के किसान काफी लंबे समय से अपनी समस्याओ से लड़ते आ रहे है | किसानो द्वारा काफी बार नोएडा अथॉरिटी मे शिकायत पत्र दिया जा चुका है पर अभी तक समस्याओ का निस्तारण नही किया गया है | जिससे किसानो मे काफी आक्रोश है | किसानो की जिन समस्याओ के बारे मे चर्चा हुई वो इस प्रकार है
1- 1976 मे नोएडा जमीन अधिग्रहण के बाद अभी तक 5 पर्सेन्ट के प्लॉट किसानो को नही मिल पाए हैं
2- आबादी निस्तारण
3- प्राइवेट कंपनियो मे कितने स्थानीय लोगो को नौकरी मिली हुई है
4- प्राइवेट हॉस्पिटलस मे स्थानीय लोगो को उपचार मे 50 पर्सेन्ट छूट मिलनी चाहिए
5- नोएडा के सभी गाँवों मे रोड, नाली, बिजली और पानी की समस्याओ का निस्तारण कराए जाने हेतु

आदि समस्याओ के बारे मे चर्चा हुई | इन सभी समस्याओ को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियो ने जल्द ही एक बड़े आंदोलन नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ करने की बात कही | इस बैठक मे अनिल बैसोया,मनोज चौधरी, प्रेम सिंह भाटी, सुनील अवाना,अजय अधाना,जावेद खान, सोनू अवाना,अनिल अवाना,विजय, रवि मदान, ओमी प्रधान, शहाबुद्दीन खान, महेश, किटी बैसोया, चंद्रपाल, मोहित बैसोया,पवन खारी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.