धर्म/ज्योतिष

सेक्टर 82 पाकेट 12 में कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ श्री राम कथा

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On October 3, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषी तिवारी


नोएडा। सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 12 में आयोजित श्रीराम कथा का विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ हुआ। बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों साथ 300 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे सेक्टर में कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में आगे आगे घोड़े फिर बैंड बाजा इसके बाद कथा व्यास महामंडलेश्वर पंचमानंद महाराज का रथ उसके पीछे कलश धारण किए महिलाएं एवं भक्तजन शोभायात्रा को शोभायमान कर रहे थे। बैंड बाजों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा पूरे सेक्टर 82 एवं 93 में घूमती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची इस दौरान जगह फूलों से कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और जलपान की भी व्यवस्था की गई।

कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द महाराज ने राम कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि जन्म जन्मांतर के पुण्यों के अभ्युदय होने पर हमें राम कथा रूपी अमृत पान करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से हमारे मेरु समान पापों का शमन हो जाता है। राम कथा संस्कारों का बीजारोपण करती है। सती चरित्र एवं पार्वती विवाह का रोचक प्रसंग व्यास जी द्वारा सुनाया गया।

श्रीराम कथा के मीडिया प्रभारी देव मणि शुक्ल ने कहा कि सभी पॉकेट वासियों के सहयोग से यह श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। श्रीराम कथा नित्य 4 बजे से 8 बजे तक होगी। 4 अक्टूबर को नारद मोह, श्रीराम जन्म, अहिल्या उद्धार आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा। सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि कथामृत का रसपान कर पुण्यलाभ अवश्य अर्जित करें।

इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, विनय त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह , मुकेश शुक्ला, प्रमोद दीक्षित, शिव कुमार पाठक, प्रवेश सिंह, अशोक गोला, चंदन पांडेय, मनीष दूबे, सी एल तिवारी, सी के शर्मा, राघवेन्द्र दूबे, देव मणि शुक्ल, राजवीर सिंह, अंगद सिंह तोमर,संजय पांडे, गोरे लाल, रवि राघव, हरि शंकर सिंह, रमेश दास, हंस मणि शुक्ल, राजेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार राय, अनिल कुमार चौधरी, विश्वनाथ चौरसिया, अनिल कुमार शर्मा, सुशील कुमार पाल, कृष्णा दूबे, सुशील शर्मा, दिलीप कुमार दूबे, मनीष मिश्रा, अरविंद परिहार, बृज तिवारी, संगम प्रसाद मिश्र, सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.