दिल्ली एनसीआर

जेवर मेंभाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का अभिनंदन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On October 1, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज बुधवार को जेवर, गौतमबुद्ध नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी का हाथरस जाते समय उनका जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी के नेतृत्व में जेवर मंडल के कार्यकर्ताओं ने हार्दिक स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी ने कहा कि सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी संगठन और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिये सम्पर्क करें और आगामी पंचायत चुनाव और एम एल सी चुनाव के लिये वोट बनवाने के काम में जुट जाएँ

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा उनका यह आगमन न केवल हम कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक रहा, बल्कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का भी सशक्त प्रतीक है।
प्रदेश के विकास और जन-सेवा की दिशा में उनका अनुभव और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जिला मंत्री विकाश चौधरी संजय रावत कर्मवीर आर्य रवि अग्रवाल योगेश चौधरी भोले चौधरी रोहित ठाकुर राजू अत्री नवीन प्रधान डॉक्टर चन्दर सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.