दिल्ली एनसीआर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित लोागों को किया सामग्री का वितरण

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On September 11, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की राहत सामग्री। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने गौतमबुद्धनगर में ग्राम झट्टा में बाढ़ प्रभावित लोगों के शिविर में जाकर राहत सामग्री का वितरण किया। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुश्ता के किनारे बाढ़ प्रभावित जो भी आश्रय स्थल बनाए गए थे वहां पर लोगों को स्लीपर्स, बच्चों को लेखन सामग्री और मौसमी फलों वितरण किया गया।

गोपाल जी ने अपने मार्गदर्शन में चल रहे “गोपाल नमो सेवा केंद्र” के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जो भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं वो सभी लोग हमारे नोएडा सेक्टर 65 स्थित गोपाल नमो सेवा केंद्र पर अपनी समस्या का समाधान करवाकर निर्बाध रूप से पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे “आयुष्मान कार्ड, ई श्रम कार्ड, राशन कार्ड, सुकन्या समृद्धि योजना, सुमंगला योजना, निराश्रित पेंशन, सामूहिक विवाह सहित अन्य योजनाओं का लाभ नि: शुल्क रूप से उठा सकते हैं। इस मौके पर जिला प्रशासन से प्रतीत सिंह,तहसीलदार सदर, ज्योत्स्ना सिंह नायब तहसीलदार, लेखपाल प्रवेश नीरजलता डीपी ममता और स्वास्थ्य विभाग से डॉ शिवा सिंह जी की टीम मौजूद रही

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.