दिल्ली एनसीआर

सांई संस्कार अध्ययन केंद्र गढी के नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On September 11, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों श्री पी. के.मिश्रा जी (रिटायर्ड IAS)सदस्य संघ लोक सेवा आयोग, श्री आर.के. शर्मा (समाजसेवी) सचिव सांई करुणा धाम सेक्टर 61 नोएडा, पूर्व निदेशक NIOS एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन नोएडा लोक मंच शिक्षा समिति से डा. एन के अंबष्ट, श्री महेश सक्सेना महासचिव नोएडा लोक मंच, श्री ओ.पी. पारिख सदस्य नोएडा लोक मंच श्रीमती विभा बंसल कोषाध्यक्ष नोएडा लोक मंच, श्रीमती गिरिजा सिंह , एवं श्रीमती लीका सक्सेना के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के बच्चों द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात सांई भजन पर एवं राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई। जहां बच्चों के द्वारा प्रस्तुत नृत्यों ने दर्शकों को प्रफुल्लित किया,वहीं हास्य कविता”यमराज से भेंट”कविता ने अतिथियों को लोटपोट कर दिया। “मां”पर बोली गई कविता ने उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया।

मुख्य अतिथि श्री पी. के. मिश्रा जी ने अपने वक्तव्य में अपने बचपन के बारे में बताया, कि उन्होंने उड़ीसा के आदिवासी जैसे क्षेत्र में रहकर शिक्षा ग्रहण की एवं अपनी मेहनत व लगन से IAS बने। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं बच्चों को सलाह दी कि वह अपनी पढाई को मन लगाकर करें जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो।

अतिविशिष्ट अतिथि श्री आर.के शर्मा जी ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से सांई बाबा की कृपा से बच्चों को प्रतिवर्ष लगातार कॉपी किताबें वह कलर ऑन का वितरण कर रहे हैं उनकी यह कामना है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त करें और वह सांई करुणा धाम की ओर से भविष्य में भी इसी तरह पढ़ने लिखने की सामग्री के साथ-साथ साइन का प्रसाद के वितरण करें आज भी श्री आर के शर्मा जी एवं श्री पी.के मिश्रा जी द्वारा बच्चों को कॉपी, किताब एवं कलर्स का वितरण किया गया।

श्री महेश सक्सेना जी महासचिव नोएडा लोकमंच एवं नोएडा लोक मंच शिक्षा समिति के प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री डॉ.एन. के.अम्बष्ट जी एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और पौधा देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिन बच्चों ने प्रस्तुतियां की उन्हें श्री सुभाष सिंघल जी के द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए। इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने श्री आर.एन. श्रीवास्तव , मुक्ता गुप्ता, मुकुल बाजपेई,आशु सक्सेना, श्रीमती एवं श्री एस.पी.ढाका, ज्योति सक्सेना ,राजेश श्रीवास्तव, विनीत सक्सेना, लुबना,अल्का,अरुण ठाकुर,विद्यालय के प्रधानाचार्या लक्ष्मी नेगी, उप प्रधानाचार्या अनीता सक्सेना एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा रंगारंग मनमोहक प्रस्तुतियां ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित सभी दर्शकों को चकित कर दिया। कार्यक्रम का समापन सूक्ष्म जलपान के साथ हुआ।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.