दिल्ली एनसीआर

भारतीय किसान यूनियन मंच बाढ पीड़ितों को लगातार रोज भोजन कराते

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On September 7, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज सेक्टर- 128 के सामने पुस्ता बांध सड़क पर रह रहे बाढ पीड़ितों को लगातार चौथे दिन सुबह ओर शाम का भोजन कराने की सेवा भारतीय किसान यूनियन मंच ने की प्रसाद मे सुबह खीर सब्जी पूरी ओर शाम को राजमा चावल बनाये गये इस में लगभग 600 से 700 व्यक्तियो को भोजन कराया गया भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहां की जब तक यमुना नदी काजल स्तर सामान्य नहीं हो जाता तब तक भारतीय किसान यूनियन मंच बाढ़ से पीड़ित मजदूरों भूख नहीं सोने देंगे प्रत्येक दिन भारतीय किसान यूनियन मंच की रसोई में बाढ़ से पीड़ित किसान मजदूर के लिए भजन बनाकर खिलाया जाता रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन नीमच के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने पुस्ता बांध पर रह रहे किसान मजदूर को आश्वस्त किया कि जब तक आपके खेतों घरो में भरा हुआ बाढ़ का पानी नहीं सुखेगा तब तक भारतीय किसान यूनियन मंच आपको दो वक्त का भोजन प्रत्येक दिन उपलब्ध कराएगी कल सुबह पांचवे दिन के प्रसाद मे सुबह पूरी सब्जी ओर शाम को चावल बनेगे। आज भारतीय किसान यूनियन मंच के बाढ़ राहत केंद्र में सेवा करने के लिए नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी जी भी पहुंचे और उन्होंने मजदूर किसानों को भोजन वितरित किया भारतीय किसान यूनियन मंच के बाढ़ राहत केंद्र में सेवा करने के लिए संरक्षक सुरेंद्र प्रधान सूरज प्रधान प्रमोद त्यागी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान दानिश सैफी सुनील भाटी डीपी चौहान संकी त्यागी गौतम लोहिया सोनू लोहिया गजेंद्र बसोया सत्येंद्र गुर्जर प्रिंस चौहान एके बसोया अमित भाटी अनु भाटी तेज सिंह चौहान आदि किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.