धर्म/ज्योतिष

‘दिल्ली की रामलीला कमेटी को निशुल्क बिजली दे सरकार’

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 23, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मांग की है कि हज एवं कावड़ की तर्ज पर दिल्ली की रामलीला कमेटी को निशुल्क बिजली, मोबाइल टॉयलेट, आर्थिक सहयोग दिया जाए| अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि मुगल काल से दिल्ली की रामलीलाओं को सभी सुविधा निशुल्क मिलती रही हैं, आज भी रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला को दिल्ली नगर निगम बिजली, पानी अन्य सभी सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराता है| प्रभु श्री राम की लीलाओं में बहुत आस्था है, जो सदियों से चली आ रही है न केवल दिल्ली पूरे विश्व के अंदर रामलीलाओं का मंचन किया जाता है| रामलीलाए हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत हैं|

रामलीला महासंघ के महामंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि रामलीला मंचन समारोह 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, दशहरा पर 2 अक्टूबर को पूरे देश में संपन्न होगा| प्रभु श्री राम की रामलीला पूरे उत्साह से भव्य होगी | रामलीला केवल श्रद्धा का विषय नहीं, बल्कि यह एक ऐसी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है जो मर्यादा, भाईचारा, प्रेम, सौहार्द और एकता के देती हैं, रामलीला के मंचन से लोग प्रभु राम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेते हैं और अपने बच्चों को भी उत्तम संस्कार प्रदान करते हैं। सरकार सहयोग देगी, तो आने वाले समय में प्रभु राम के आदर्शों का प्रचार-प्रसार और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा, जिससे समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का वातावरण और मजबूत होगा।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.