धर्म/ज्योतिष

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए महिलाएं भगवान के लिए भोग बनाते हुए

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 14, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


शनिवार दिनाँक 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए इस्कॉन नोएडा मन्दिर में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। पंडाल को बड़े सुन्दर ढंग से सजाया जा रहा है। भगवान के लिए विभिन्न भोग बनाए जा रहे हैं। विगत 20 वर्षों से कार्यरत एवं सिद्धहस्त 30 से भी अधिक महिलाएं भगवान के लिए भोग बना रही हैं।

जन्माष्टमी के दिन भगवान को 500 से भी अधिक प्रकार के भोग लगाए जाएंगे जिसमें माखन मिश्री सहित देश विदेश के बहुत सारे व्यंजन सम्मिलित हैं। विभिन्न प्रकार के केक, बिस्किट, पेस्ट्री , पेटीज, पिज्जा, पास्ता, लजानिया, टैकोज़, परांठे, पूरी, कचौड़ी, लड्डू , खीर, शेक, मिठाईयां एवं नमकीन भगवान को भोग लगाए जाएंगे। जिस प्रकार से माता यशोदा भगवान को भोग लगाती थीं उसी मनोभाव में महिलाएं हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन करते हुए भगवान के लिए भोग बना रही हैं।

सभी दर्शनार्थियों को सुविधापूर्वक दर्शन एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के लिए सुन्दर साज सज्जा की जा रही है जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं को भगवान का सुविधापूर्वक एवं आनन्ददायक वातावरण में भगवान् का दर्शन प्रदान करने के लिए इस्कॉन नोएडा की टीम दिन रात जुटी हुई है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.