दिल्ली एनसीआर

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिखाते हुए सदस्यता ग्रहण की

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 8, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। भारतीय किसान यूनियन( भानु)का बढ़ता हुआ परिवार हेमू गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष से राष्ट्रीय महामंत्री, अनिल बैसोया को जिला उपाध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष, राजवीर मुखिया नोएडा महानगर अध्यक्ष को राष्ट्रीय सचिव, सुभाष भाटी को मीडिया प्रभारी से प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मनोज चौधरी बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री, आज दिनांक 8 अगस्त 2025 को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन (भानु)में विश्वास दिखाते हुए सदस्यता ग्रहण की।

विनोद चौधरी एनसीआर उपाध्यक्ष, राजकुमार जिला सचिव, गौरव एनसीआर सचिव कार्तिक शर्मा महानगर उपाध्यक्ष सुनील अंबावता एनसीआर उपाध्यक्ष, रवि एनसीआर सचिव नरेंद्र पांडे महानगर मंत्री,सलेक जिला सचिव,रोहित बैसोया जिला उपाध्यक्ष, पंडित श्याम दीक्षित को नोएडा महानगर सचिव, रवि मदन जी को नोएडा महानगर उपाध्यक्ष इसके अलावा सूरज कुमार महानगर सचिव ,मदन मुखिया महानगर सचिव, रवींद्र बैसोया महानगर उपाध्यक्ष, केशव महानगर मंत्री ,प्रिंस बैसोया सह मंत्री,कुणाल महानगर सचिव तथा किट्टू प्रधान को नोएडा महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. आज संगठन विस्तार मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर जी,प्रदेश प्रवक्ता मेहकार नागर जी,एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना जी,एनसीआर सचिव जावेद खान जी, एनसीआर मीडिया प्रभारी सोनू अवाना जी,यशपाल नागर जी, सत्यवीर मुखिया जी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अवाना जी, सोनू कश्यप जी, ओमी प्रधान जी, कर्मवीर बैसला जी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.