दिल्ली एनसीआर

ब्राह्मण समाज महासंघ (रजि) ने किया सर्व समाज का सम्मान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 20, 2025
1 min read 1.2k views

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भाऊ राव देव रस सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 12 नोएडा में ब्राह्मण समाज महासंघ ने सम्मान समारोह एवं काव्य पाठ का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल राजस्थान श्रीं कल राज मिश्र,विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विधायक चंद शर्मा, बीजेपी गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष श्रीं अभिषेक शर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति हुई।

ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न वर्गों के लोगों को सम्मानित किया। कुछ बच्चों को जिन्होंने 95%अंक प्राप्त किए उनको भी सम्मानित साथ ही कवियों ने काव्य पाठ किया। ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, के.के. मिश्रा दिनेश मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, संदीप शर्मा, विनय मिश्रा की टीम ने सर्व समाज को संगठित करने का प्रयास किया।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.