दिल्ली एनसीआर

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की करी घोषणा

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 12, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। समाजवादी पार्टी की बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी उत्तर प्रदेश द्वारा नोएडा निवासी हरपाल सिंह को नोएडा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह द्वारा शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेसवार्ता की गई, प्रेस वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की गई. प्रेसवार्ता के दौरान हरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने नोएडा शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 21 लोगों को अपनी कार्यकारिणी में जगह दी है।

कार्यकारिणी में महेश कुमार को महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है,वहीं रविंद्र कुमार, सतवीर गौतम, नरेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, रोहित कुमार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे, वही महानगर अध्यक्ष द्वारा प्रेम सिंह, विनोद सागर, अंगद कुमार, प्रवेश कुमार, गिरिराज, गीता देवी, सुरेश चंद्र, अभिषेक गौतम, रघुवीर सिंह, मनोज कुमार और दुष्यंत कुमार को सचिव नियुक्त किया है वही मानसिंह, रेखा शर्मा और पवन गौतम को महानगर अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है.समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीर सिंह यादव द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिए गए, उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी अपना अहम किरदार निभाएगी।

वही नवनियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा की गांव गांव जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से जोड़ने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता वीर सिंह यादव समाजवादी, बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह भारती, जयकरण चौधरी, लाल सिंह गौतम, सतबीर गौतम और हरपाल सिंह समेत समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.