Homeदिल्ली एनसीआरदक्षता एवं विषय प्रशिक्षण वर्ग के नवम दिवस के तृतीय सत्र

दक्षता एवं विषय प्रशिक्षण वर्ग के नवम दिवस के तृतीय सत्र

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। दक्षता एवं विषय प्रशिक्षण वर्ग के नवम दिवस के तृतीय सत्र में मनोज कुमार मिश्र (प्रधानाचार्य, ककोड़, बुलन्दशहर) ने आदर्श समय सारिणी (समग्र, बाल-केन्द्रित शिक्षा की और एक कदम) के बारे में बताया कि एनसीएफ क्या है, राष्ट्रीय पाठचर्चा की रुपरेखा, उद्देश्य, प्रमुख लक्ष्य, हमारी समय सारिणी बाल-केन्द्रित एवं समग्र विकास वाली होनी चाहिए।

साथ ही समय सारिणी का महत्त्व, संरचना और अनुशासन, संतुलित विकास, छात्रों के लिए स्पष्टता, तनाव मुक्त वातावरण एनसीएफ के सिद्धांत और समय सारिणी पर उनका प्रभाव रटने की प्रणाली से मुक्त करना, परीक्षाओं को और अधिक लचीला बनाना, नर्सरी से पांचवी तक खेल आधारित शिक्षा सिखाना, छठी से आठवीं तक अन्वेषण और खोज, नौवीं से बारहवीं तक विद्या भारती के अनुसार आदर्श समय सारिणी की स्थापना करना और अंत में सभी प्रतिभागियों से समय सारिणी तैयार कराने का पूर्व अभ्यास कराया।

Hind Prabhat Samachar
Hind Prabhat Samacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments