धर्म/ज्योतिष

शाम्भवी महामुद्रा ट्रस्ट ने किया दुर्गा सप्तसती का पाठ एवं महा आरती

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On April 1, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। सोमवार को सनातन धर्म मंदिर से.-19 नोएडा मैं शाम्भवी महामुद्रा ट्रस्ट ने सनातन धर्म मंदिर समिति, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं केला मेला गिगी देवी चेरीटेवल ट्रस्ट के सहयोग से सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय की कामना करते हुए सनातन धर्म मंदिर में 19 वां विशाल माँ दुर्गा सप्तशती का पाठ शांभवी महामुद्रा में पढ़ने वाले बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 521दीपों की महाआरती का भव्य आयोजन किया।

माँ दुर्गा सप्तशती का पाठ संस्था की महासचिव एवं कथा वाचिका कनक लता (कनक) के द्वारा किया गया कार्यक्रम की शुरुआत फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डी के गुप्ता, डायरेक्टर डॉ रश्मि गुप्ता, पूर्व विधायक बिमला बाथम वैश्य,विशाल पोरवाल, गुंजन पोरवाल, रेखा पोरवाल, संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, अध्यक्ष सुधीर चंद पोरवाल, अंजू गुप्ता आदि बहुत सी माताओं, बहिनों भाइयों ने पाठ एवं महाआरती मैं शामिल हो कर माँ का आशीर्वाद लिया।

पाठ के बाद समापन अवसर पर सुधीर पोरवाल ने कहा आये हुए सभी लोगों का , मंदिर समिति का सहयोगी संस्थाओं का एवं पत्रकार वन्धुओं का शाम्भवी परिवार की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया व सभी को धन्यवाद देते हुए सभी लोग से भन्डारा प्रसाद ले कर जाने का आग्रह किया ।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.