April 20, 2026

हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए: सीमए रेखा गुप्ता

CM Rekha Gupta Delhi

298 Views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। रविवार को केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य के नेतृत्व में आर्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से भेंट कर नववर्ष विक्रमी संवत की बधाई दी कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली में विकास का कार्य और आगे बढ़ेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने नववर्ष विक्रमी संवत 2082 की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व करना चाहिए और आर्य समाज के 150 वें स्थापना दिवस पर उन्होंने आशा व्यक्त की आज पहले से अधिक आर्य समाज की आवश्यकता है।आर्य समाज समाज निर्माण के कार्य को गति देगा।

आर्य समाज अशोक विहार दिल्ली के कार्यक्रम में बोलते हुए केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आर्य समाज राष्ट्रवादी संगठन है। हम देश भक्ति की भावना को युवा शक्ति में जागृत करेगें। प्रवीण आर्य पिंकी के मधुर भजन हुए।प्रमुख रूप से महेन्द्र भाई, वेद प्रकाश आर्य,रामकुमार आर्य,आस्था आर्य,सुरेश आर्य,प्रेम सचदेवा, जीवन लाल आर्य,आशा भट्टनगर आदि उपस्थित थे।

About Author

Contact to us