Homeदिल्ली एनसीआरथाना सेक्टर-49 पुलिस ने ज्वैलरी से भरे बैग किया स्वामिनी के सुपुर्द

थाना सेक्टर-49 पुलिस ने ज्वैलरी से भरे बैग किया स्वामिनी के सुपुर्द

ऋषि तिवारी


नोएडा। थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा ज्वैलरी से भरे बैग के खोने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग को ढूंढकर आभूषण सहित स्वामिनी के सुपुर्द किया गया। शनिवार को थाना सेक्टर-49 पर आवेदक द्वारा सूचना दी गयी कि वह अपनी पत्नी के साथ गौर सिटी से कैब के द्वारा सेक्टर-48 नोएडा आ रहा था तभी कैब से उतरते समय उसकी पत्नी का बैग कैब में छूट गया जिसमें ज्वैलरी व पैसे है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से कैब चालक को तलाश किया गया तथा आवेदक का ज्वैलरी से भरा बैग बरामद कर उसकी स्वामिनी के सुपुर्द किया गया। अपना बैग सकुशल वापस पाकर आवेदक व उसकी पत्नी और परिजनों द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments