Homeदिल्ली एनसीआररेस्टोरेंट में पत्नी पर हमला करने वाला गिरफ्तार

रेस्टोरेंट में पत्नी पर हमला करने वाला गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। रविवार को एक अजीब मामला सामने आया था, जहां पर खाना खाने आए कपल के बीच किसी बात पर अनबन के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।

बीते रविवार को वादिया अपने पतिन उस्मान पुत्र जहांगीर ( 23 साल) के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने आई थी। जहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बातचीत से शुरु हुआ मामला हाथापाई तक जा पहुंचा था। जिसके बा अभियुक्त पति वादिया के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामले में वादिया पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना सेक्टर-20 पुलिस ने तुरंत ही मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। जिसके बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा चंद घंटों के अंदर ही अभियुक्त उस्मान पुत्र जहांगीर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments