Homeदिल्ली एनसीआरजनप्रिय विधायक सहीराम पहलवान का देश की जनता ने मनाया जन्मदिन

जनप्रिय विधायक सहीराम पहलवान का देश की जनता ने मनाया जन्मदिन

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। लोकप्रिय तुगलाबाद विधानसभा से विधायक, जनसेवक तथा पूर्व सांसद प्रत्याशी (दक्षिण दिल्ली) सहीराम पहलवान को उनके जन्मदिन पर देश को जनता एवम क्षेत्रवासियो ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी एवम उनके दीर्घायु होने की कामना की। एक सादगी भरे समारोह में नागरिकों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

ईस अवसर पर राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमेन व मधु विहार पालम विधानसभा के प्रधान श्रीमान रणबीर सिंह सोलंकी ने पहलवान सहीराम को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर आपको यश प्रतिष्ठा एवम सम्मान प्रदान करें और आप सतत इसी प्रकार जनता की समस्याओं का समाधान करते हुए आगे बढ़ते रहें और क्षेत्र का विकास कर देश का कल्याण करें यही हमारी शुभकामना है साथ ही उन्होंने पहलवान को आरडब्ल्यूए मधु विहार, राष्ट्रीय युवा चेतना मंच एवम फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के सभी पदाधिकारी , सदस्यों एवम क्षेत्रवासियों के ओर से अनंत शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर फेडरेशन के बिजवासन विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र सोलंकी उर्फ सोनू, पालम विधान सभा से विपिन वत्स उर्फ विन्नी, पालम गांव एक्सटेंशन से नंदे पहलवान एवम द्वारका से सुमित गोयल आदि भी उपस्थित थे।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments