Homeधर्म/ज्योतिष न्यूज़नन्हे पार्क में इक्कीस दिवसीय ग्यारहवां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

नन्हे पार्क में इक्कीस दिवसीय ग्यारहवां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। श्री श्यामा श्याम मस्ताना मंडल, नन्हें पार्क,उत्तम नगर की संस्था द्वारा इक्कीस दिवसीय ग्यारहवां भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। शुक्रवार छह सितंबर को भव्य श्री राम शोभा एवम मंगल कलश यात्रा में क्षेत्र के नर नारियों ने हिस्सा लिया तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और यह कार्यक्रम सात सितंबर से 16 सितंबर तक श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन हुंआ। जिसमे वृंदावन के कथा वाचक अनुरागकृष्ण शास्त्री एवम आचार्य प्रमोद दास महाराज ने लोगों को विस्तार पूर्वक राम कथा सुनाया। 18 सितंबर से 24 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ। 25 सितंबर को हवन समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।26 सितंबर को देश के जाने माने कलाकारों द्वारा भजनों का कार्यक्रम संपन्न हुआ। ये सभी कार्यक्रम बी 96, नन्हें पार्क, मटियाला बिंदापुर रोड, उत्तम नगर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डा वेद प्रकाश टंडन, पूर्व निगम पार्षद रमेश मटियाला,महिला प्रधान कांता तोमर एवम प्रधान संतोष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में योगदान दिया।आमंत्रित भजन गायकों में श्री निकुंज कामराज एवम आरुषि गंभीर दिल्ली,आयुष सोमानी , जयपुर, विक्की मस्ताना के मंच संचालन में दिल्ली की प्राची गोयल आदि कलाकारों ने गायन में चार चांद लगा दिए।

समापन समारोह केअवसर पर सोलंकी के हाथों ज्योति प्रचंड के बाद समाज सेवी, जनप्रतिनिध, पालम गांव निवासी, राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी को संस्था के प्रधान संतोष गुप्ता तथा पूर्व निगम पार्षद रमेश मटियाला एवम सभी सदस्य व्यवसाई प्रमोद गोयल ने स सम्मान स्वागत किया। इस अवसर पर सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से जहां हम सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर होते हैं वहीं अपने ईष्ट देवताओं को याद कर उनके पद चिन्हों चलने का प्रयास करते हैं जिससे सेवा की भावना जागृत होती है और देश का कल्याण होता है।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments