Homeदिल्ली एनसीआरइंग्का सेंटर्स ने लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण बनाते हुए भारत में...

इंग्का सेंटर्स ने लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण बनाते हुए भारत में अपने दूसरे मीटिंग

ऋषि तिवारी


नोएडा। भारत के प्रति लंबे समय के लिए अपनी प्रतिबद्धता और रिटेल परिदृश्य को पुनर्परिभाषित करने के प्रमाण के रूप में, इंग्का सेंटर्स ने आज नोएडा के केंद्र में स्थित भारतकेदूसरे मीटिंग-प्लेस, लिक्ली का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता, स्वीडन के माननीय राजदूत जान थेसलेफ, इंग्का सेंटर्स के वैश्विक विस्तार और विकास निदेशक सेबेस्टियन हाइल्विंग और आइकिया इंडिया की सीईओ और मुख्य सस्टेनिबिलिटी अधिकारी सुज़ैन पुल्वरर उपस्थित थे।

लगभग ₹5,500 करोड़ (लगभग 607 मिलियन यूरो) के कुल निवेश के साथ, लिक्ली नोएडा से उत्तर प्रदेश के कई लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए 9,000 से अधिक नौकरियों के सृजन की उम्मीद है। नोएडा का यह मीटिंग-प्लेस, जो कुछ वर्षों में खुलने वाला है, खुदरा गंतव्यों के एक नए युग का प्रतिनिधित्व करेगा, जिसे लोगों और समुदायों को जीवंत और वहनीयतापर्यावरण में एक दूसरे के निकटलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “नोएडा में लिक्ली का उद्घाटन उत्तर प्रदेश को आधुनिक शहरी जीवन का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना न केवल नोएडा की संपन्नता की वृद्धि और विकास को दर्शाती है, बल्कि पूरे राज्य में सस्टेनेबल,समुदाय-केंद्रित स्थान बनाने के हमारे दृष्टिकोण से भी मेल खाती है। मुझे विश्वास है कि यह ऐसा प्रमुख गंतव्य बनेगा, जो हमारे नागरिकों की समृद्धि और खुशहाली में योगदान देगा।”

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा, “हम बड़ी प्रसन्नता से इंग्का सेंटर्स और आइकिया का उत्तर प्रदेश में स्वागत करते हैं। लिक्ली उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अपने जीवन का आनन्द लेने, काम करने, खरीदारी करने और मिल्ने – जुल्नेके लिए एक अनूठा गंतव्य होगा। उत्तर-प्रदेश की निवेशक-अनुकूल नीतियां इस परियोजना को अपनी पूरी क्षमता से साकार होनेऔर राज्य को लाभान्वित करने में मदद करेंगी।”

आइकिया स्टोर जैसे प्रमुख आकर्षण के साथ, लिक्ली नोएडा 47,833 वर्ग मीटर में फैला होगा और दिल्ली एनसीआर की सबसे बड़ी रिटेल परियोजनाओं में से एक होगा। यह मीटिंग-प्लेस, नोएडा और दिल्ली एनसीआर में एक प्रमुख स्थल बनने के लिए तैयार है, जो आधुनिक शहरी निवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रिटेल, भोजन, आतिथ्य, सह-कार्य स्थान, मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभवों का मिश्रण प्रदान करेगा। इससे 25 मिलियन से अधिक आगंतुकों के आकर्षित होने की उम्मीद है।

इंग्का सेंटर्स के वैश्विक विस्तार और विकास निदेशक सेबेस्टियन हाइल्विंग ने कहा, “नोएडा में लिक्ली का अनावरण हमारे वैश्विक मिशन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका उद्देश्य स्थानीय समुदायों से जुड़ने वाले ऐसे मीटिंग-प्लेस बनाना है, जो नवाचार और सस्टेनिबिलिटी के वैश्विक मानकों का अनुपालन करते हों। लोगो एवं पर्यावरण के प्रति अनुकूलता की हमारी रणनीति के अनुरूप, हम लिक्ली को एक ऐसे हलचल भरे केंद्र के रूप में देखते हैं जो नोएडा की बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को पूरा करेगा और भारत में भविष्य के शहरी विकास के लिए नया मानक स्थापित करेगा।

इंग्का सेंटर्स की सस्टेनिबिलिटी के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप, लिक्ली में हरित भवन प्रथाओं और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण सामग्रियों को शामिल किया गया है, जिससे पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार और सौंदर्यपूर्ण रूप से मनभावन स्थान बनाया गया है। यह मीटिंग प्लेस सस्टेनेबल निर्माण तकनीकों का पालन करेगा, जिसमें कम कार्बन उत्सर्जन वाली सस्टेनेबल तरीकों से प्राप्त निर्माण-सामग्रियों का उपयोग किया जाएगा। यह बिल्डिंग पर्यावरण के अनुकूल होगी और पूरी बिल्डिंग के लिए LEED प्लेटिनम प्रमाणन और कार्यालयों के लिए WELL गोल्ड प्रमाणन प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। इसका अर्थ यह होगा कि यह एक ऊर्जा-कुशल बिल्डिंग होगी जो नवीकरणीय ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करेगी, 100 प्रतिशत जल पुनर्चक्रण का लक्ष्य रखेगी, और लैंडफिल में शून्य कचरा भेजेगी। 2 मेट्रो स्टेशनों से सीधा कनेक्शन और 4500 पार्किंग स्लॉट्स के साथ 70 से अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की व्यवस्था से सस्टेनेबल मोबिलिटी को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा, लिक्ली स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर सामाजिक और पर्यावरणीय पहलें भी करेगा ताकि स्थानीय समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डाला जा सके और उनका एक अच्छा पड़ोसी बना जा सके।

आइकिया इंडिया की सीईओ और मुख्य सस्टेनिबिलिटी अधिकारी सुज़ैन पुल्वरर ने कहा, “आइकिया, दिल्ली एनसीआर में अपने व्यवसाय के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध है। नोएडा में लिक्ली का अनावरण हमारे भारत में विकास की यात्रा में एक उपलब्धि है। इंग्का सेंटर्स के साथ मिलकर, हम घरेलू साज-सज्जा बाजार को बढ़ाने और कई लोगों के लिए एक अनूठा रिटेल अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देने का लक्ष्य रखते हैं। हम अपने सुंदर, किफायती, अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए और वहनीयताघरेलू साज-सज्जा उत्पादों और समाधानों से अपने ग्राहकों से मिलने और उन्हें प्रेरित करने के लिए तैयार हैं।”

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments