धर्म/ज्योतिष

महर्षि नगर में धूमधाम मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव, पौधारोपण किया

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 21, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भंगेल स्थित महर्षि नगर के उत्सव भवन में वैदिक पंडितों ने रुद्धाभिषेक कर विधि-विधान से अनुष्ठान किया। इसके अलावा पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संस्था के मीडिया प्रभारी एके लाल ने बताया कि वैदिक पंडितों और श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं की भी पूजा-अर्चना की। सुबह से ही लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अपने परिवार व देश में अमन-चैन शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए। नोएडा के भंगेल स्थित महर्षि नगर में गुरू पूर्णिमा महोत्सव रुद्राभिषेक के साथ संपूर्ण रीति-रिवाज से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।

महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महर्षि महेश योगी के प्रवचन के टेप का प्रसारण किया गया। जिसमें उन्होंने अपने गुरू स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती सहित समस्त गुरुपरंपरा और जीवन में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रवचन के बाद ध्यान साधकों ने गुरू उत्सव के दौरान महर्षि महेश योगी द्वारा किये गए उपलब्धियों की जानकारी दी।

महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के अधिकारी श्रीकांत ओझा ने बताया है कि संस्था को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा महर्षिनगर में तीस हजार पौधे लगाने के लिए महर्षि संस्थान को दिया गया था। जिसको आज महर्षि संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर उन पौघों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि यूनिवर्सिटी के चांसलर अजय प्रकाश थे। गुरु पूर्णिमा और पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विनोद श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, राजीव अरोरा, अरुन मिश्रा, यादवेंद्र यादव, शिशु पाल यादव, सोनू यादव, संतोष श्रीवास्तव, कमलेश यादव, अजित यादव, एसपी गर्ग, ललन पाठक विनोद दीक्षित, नरेंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.