Homeदिल्ली एनसीआरसूरजपुर जिला न्यायालय में वकीलों की हड़ताल

सूरजपुर जिला न्यायालय में वकीलों की हड़ताल

ऋषि तिवारी


नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में गुरुवार को वकीलों ने हड़ताल की है, वकीलों का कहना है कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबीता पाठक ने एक वकील के साथ दुर्व्यवहार किया है और इस बात से नाराज बार एसोसिएशन की मांग है कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबीता पाठक अपने व्यवहार में सुधार करें व समय पर कोर्ट में मौजूद रहे। इसके अलावा वकीलों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। जिससे न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास और अनुशासन बना रहे।

गौतमबुद्ध नगर जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश भाटी ने बताया कि 3 जुलाई को बलजीत नागर ने वकीलों के सदन के सामने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबीता पाठक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी दी थी। इस घटना के चलते वकीलों को काफी ज्यादा दुख पहुंचा है। वकीलों की मांग है कि इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वकीलों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments