Homeदिल्ली एनसीआरएडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा सेक्टर 24 में पैदल मार्च

एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा सेक्टर 24 में पैदल मार्च

ऋषि तिवारी


नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा जोन श्री विद्यासागर मिश्रा के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंतर्गत पैदल मार्च करते हुए संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गई।

शनिवार 21 जून को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा श्री विद्यासागर मिश्रा के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए शराब की दुकान व आसपास चैकिंग की गयी साथ ही आमजन के साथ संवाद किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

उनके द्वारा यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित को निर्देशित किया गया कि सभी संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जाये एवं नियमों का पालन न करने वाले लोगों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाये।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments