Homeदिल्ली एनसीआरनिर्जला एकादशी के अवसर पर श्री रामाकृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट ने मीठा...

निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री रामाकृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट ने मीठा जल किया वितरण

ऋषि तिवारी


नोएडा। श्री रामाकृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्जला एकादशी के अवसर पर नोएडा के सेक्टर 10 मे इस भीषण गर्मी में राहगीरों को किया मीठा जल वितरण। तापमान अधिक होने के कारण भारी संख्या में राहगीरों ने मीठा एवं ठंडा जल पीकर राहत महसूस की।

श्री रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय एवं महासचिव प्रवीण पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांती इस वर्ष भी निर्जला एकादशी के अवसर पर सेक्टर 10 के सी- 122 अंतर्यामी सत्संग भवन परिसर में मीठा एवं ठंडे जल का वितरण किया गया है।

इस मौके पर ट्रस्ट के सेवादारो में राहगीरों को रोक-रोक कर मीठे जल का वितरण किया । चिलचिलाती धूप में सेक्टर से निकलने वाले लोगों ने जल का सेवन किया और ट्रस्ट के लोगों की सराहना की है।

इस मौके पर देवेंद्र दास, मनोज शर्मा, दीपक कुशवाहा, विनोद साह, प्रवीण पांडे, कल्याण चौधरी, अजय कालरा, चिराग मिश्रा, अशोक पंडित, निहाल राय, सिद्धार्थ, बीनू शर्मा, ललित मिश्रा आदि मौजूद रहे |

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments