Homeदिल्ली एनसीआररोटरी क्लब ऑफ नोएडा और नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में...

रोटरी क्लब ऑफ नोएडा और नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कैंप का आयोजन

ऋषि तिवारी


नोएडा। सेक्टर 31 स्थित आईएमए हाउस में सोमवार को स्पार्क मिंडा फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ नोएडा और नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग लोगो के कृत्रिम पैर और हाथ लगाने के कैंप का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की चेयरपर्सन सारिका मिंडा और विशिष्ठ अतिथि नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ओंकारनाथ अग्रवाल और रोटरी क्लब नोएडा के अध्यक्ष आशुतोष सिंघल ने किया।

तीन दिवसीय कैंप में उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, राजस्थान से लगभग 750 से अधिक लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया जिनके कृत्रिम हाथ और पैर लगाने का कार्य आरंभ हुआ।इस अवसर पर सारिका मिंडा ने कहा की लोगो की सोच दिव्यांग होती है उनका शरीर नही। स्पार्क मिंडा की इस पहल – सक्षम से पिछले नौ वर्षो में देश विदेश में लगभग 21000 लोगो के जीवन में खुशियां आई है। जब हमारे पास कोई व्यक्ति किसी और के सहारे से आता है और वापस अपने सहारे लौटते हैं तो वह पल हमारे लिए गौरव का होता है।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट की को चेयर और रोटरी क्लब नोएडा की उपाध्यक्ष डॉ मोहिता शर्मा ने बताया की आज भी गांव देहात में लोगो के पास संसाधनों का आभाव है। हमारा प्रयास हर दिव्यांग व्यक्ति को सशक्त करने का इसी तरह जारी रहेगा और जल्द एक और कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर अमित जालान, नवीन अग्रवाल, राम ग्रोवर, प्रवीण कर्ण, अशोक मनचंदा, सुधीर मिढ़ा, संजय सिंघानिया, सीए संतोष केसरी आदि मौजूद थे।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments