बड़ी खबर

तेजस्वी यादव पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 15, 2024
1 min read 1.2k views

दीपक कुमार तिवारी


पटना।केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर नव निर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। उन्होंने यहां राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने जिसे व्हील चेयर पर बैठाकर झुनझुना पकड़ा दिया, वही आज बोल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार मिलकर बिहार का विकास करेंगे।

पटना पहुंचने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि उन लोगों को जनता ने झुनझुना दिखा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को आठ मंत्रियों के सहारे विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। प्रदेश और केंद्र की सरकार मिलकर किसान, मजदूर, बुनकरों के विकास के काम करेंगे। यही लक्ष्य है।”उन्होंने जनता को इसके लिए बधाई भी दी।

विपक्ष के नेता तेजस्वी के यादवों की हत्या किए जाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। विपक्ष के ज्यादा दिनों तक सरकार नहीं चलने के बयान पर कटाक्ष करते हुए टेक्सटाइल विभाग मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने जिसे व्हील चेयर पर बैठाकर झुनझुना पकड़ा दिया, वही आज बोल रहे हैं। भाजपा के ‘फायर ब्रांड’ नेता माने जाने वाले गिरिराज सिंह हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से चुनाव जीते हैं।

बता दें कि हाल में गठित एनडीए की सरकार में जब विभागों का बंटवारा हुआ तब तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि सभी अहम विभाग भारतीय जनता पार्टी ने अपने पास रख लिए और सहयोगी दलों को झुनझुना पकड़ा दिया। तेजस्वी के इसी बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया और कहा कि जनता ने उन्हें व्हील चेयर पर भी बैठा दिया और झुनझुना भी पकड़ा दिया है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.