दिल्ली एनसीआर

दिल्ली की सभी सीटों पर मतदान खत्म, दिल्ली में 54.373 फीसदी मतदान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On May 25, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। मतदान के लिए 25 मई 2024 शनिवार को घरों से निकले दिल्ली वालों का मौसम ने कड़ा गर्मी ही है जिसमें सुबह भारी उमस के चलते लोग पसीने-पसीने होते रहे। जबकि, दिन के समय झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। दिल्ली में सुबह के समय हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी थी। मतदान केन्द्रों के सामने सुबह से ही लोगों की कतारें भी दिखीं। बाद में धूप तेज हो गई और हवा की दिशा भी उत्तरी पश्चिमी हो गई। खासतौर पर दोपहर ढाई बजे के बाद लोगों को लू के थपेड़ों ने तंग किया। फिर भी लोग बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंचे।

देखा जाए तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जो एक करोड़ 52 लाख एक हजार 936 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली में 2,627 जगहों पर 13,641 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों में 68,205 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

भाजपा तीसरी बार जीतने की व्यापक उम्मीद
बता दे कि इस बार विदेशी मीडिया ने भी खबरें छापी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधियों ने उनकी सरकार पर आपराधिक जांच में उन्हें अनुचित तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया है। 73 साल के प्रधानमंत्री मोदी एक दशक तक पद पर रहने के बाद भी पूरी तरह लोकप्रिय हैं और उनकी सत्तारूढ़ भाजपा के अगले महीने होने वाले चुनाव में तीसरी बार जीतने की व्यापक उम्मीद लगाए बैठे है। इसके अलावा भारत के ज्यादातर राज्यों में चुनाव के दौरान भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे चुनाव प्रभावित हो रहे हैं।

पिछली बार से कितना अंतर?
दिल्ली में शनिवार को शाम पांच बजे तक 53.73 फीसदी मतदान हुआ। दिल्ली में 2019 के आम चुनाव में 60.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले चुनावों में भाजपा ने दिल्ली की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने कहा कि आधिकारिक समापन समय से एक घंटा पहले शाम पांच बजे तक 53.73 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक 57.97 फीसदी मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज किया गया, जबकि नई दिल्ली सीट पर सबसे कम 50.44 फीसदी मतदान हुआ।

पिछली बार से सवा चार डिग्री ज्यादा रहा तापमान
चांदनी चौक में 53.27 फीसदी, पूर्वी दिल्ली में 53.69, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 53.17, पश्चिमी दिल्ली में 54.15 और दक्षिणी दिल्ली में 51.84 फीसदी मतदान रिकॉर्ड हुआ। लोगों को पिछले चुनावों की तुलना में इस बार ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ी। वर्ष 2019 में 12 मई को चुनाव के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी पिछले आम चुनावों की तुलना में इस बार दिल्ली के लोगों ने सवा चार डिग्री ज्यादा तापमान में वोट डाला।

दिग्गजों ने डाले वोट
इसी क्षेत्र में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी वोट डाले। नार्थ एवेन्यू के मतदान केंद्र को फूलों, गुब्बारों और कनातों से सजाया गया और सेल्फी पाइंट बनाया गया जहां कई नामचीन हस्तियों ने अपनी फोटो खींची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सेवाएं तड़के 4 बजे शुरू हो गईं। दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा भी पूरी ताकत से सड़कों पर उतरीं।

दिल्ली पुलिस की विशेष चौकसी, ड्रोन से निगरानी
राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। ये लोग मतदान के बाद अपने फोटो डालते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से यह चुनाव दिल्ली के लिए खास रहा। पिछले कई दिनों से स्कूलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों में बम होने की मिल रही धमकियों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने विशेष चौकसी बरती। दिल्ली पुलिस ने मतदान केंद्रों से निश्चित दूरी तक भीड़ नहीं होने दी। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की गई। चुनाव आयोग लोगों से एसएमएस और सोशल मीडिया के माध्यम से वोट डालने की अपील करता रहा।

अरविंद केजरीवाल भी जमानत पर बाहर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के प्रमुख, जिन्हें लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के मामले में मार्च में हिरासत में लिया गया था ने भी आज मतदान किया। इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी और वे चुनाव प्रचार में वापस लौट आए। रिहा होने के तुरंत बाद उन्होंने कहा, “मोदी ने बहुत खतरनाक मिशन शुरू किया है। उन्होंने कहा, मोदी सभी विपक्षी नेताओं को जेल भेज देंगे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.