दिल्ली एनसीआर

मातृ दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On May 10, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में दिनांक 10 मई,2024 को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने इस पर्व को मनाने की परंपरा के कारण और ढंग का परिचय आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कविता वाचन के द्वारा मॉं की विशेषताओं को वर्णित किया गया। बच्चों के रंग बिरंगे परिधानों में अपने नृत्य के द्वारा में के प्रति प्रेम व सम्मान प्रकट किया जिसने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा कांत तथा सभी अध्यापकों ने छात्रों को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक व सामाजिक परंपराओं के प्रति छात्रों में सजगता उत्पन्न करने में सफल भूमिका निभाते हैं।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.