बड़ी खबर

भारतीय किसान यूनियन मंच ने किया संगठन विस्तार

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On May 3, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


आज मध्य प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ उज्जैन जिले के जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव की घोषणा की गयी। कवि देव सिंह गुर्जर को प्रदेश अध्यक्ष, अशोक गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष, रविंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष उज्जैन, शिवनारायण गुर्जर को महासचिव उज्जैन घोषित कर नियुक्ति पत्र दिए गए।

प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि मध्य प्रदेश में नीलगाय किसानों की खेती को नुकसान पहुंच रही है जिससे किसान बहुत परेशान है। इस समस्या को अब प्रदेश स्तर पर उठाया जायेगा तथा आवारा पशु से मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे भारत में लगभग सभी किसान परेशान है अब भारतीय किसान यूनियन मंच इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर समाधान करने का प्रयास करेगी। साथ ही साथ यहां पर किसानों की कोई मजबूत आवाज ना होना किसानों के शोषण का कारण बना हुआ है।

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मौके पर मौजूद सभी किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके मुद्दों को प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में उनकी मदद की जाएगी और इसके लिए आंदोलन की जरूरत पड़ी तो वह भी किया जाएगा। उज्जैन जिले के किसान समूह में इस नियुक्ति को लेकर काफी उत्साह और जोश है। इस संगठन विस्तार में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान, राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान प्रभारी बिल्लू प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष मनमिंदर भाटी, यूथ विंग राष्ट्रीय महासचिव रिंकू यादव, राष्ट्रीय सचिव सोनू चपराना आदि राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी उपस्थित रही।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.