दिल्ली एनसीआर

Loksabha Elections_2024:नोएडा के व्यापारियों ने रुख किया साफ, मोदी को तीसरी बार बनाएंगे पीएम

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 30, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने भी जन संपर्क अभियान की शनिवार से शुरूआत कर दी है। इस जन संपर्क अभियान के दौरान विधायक पंकज सिंह ने लोगों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जनता के समक्ष रखा।

विधायक बोले- मोदी देव तुल्य नेता
विधायक पंकज सिंह ने कहा कि हमारी सरकार व्यापारियों के हितों की सरकार है। मोदी के नेतृत्व में देश पूरी दुनिया में विश्व विख्यात हो रहा है। हमें एक-एक वोट का भुगतान करें इनका ऋण अदा करना है। पिछले दस वर्षों में धारा 370 लेकर राम मंदिर तक सब आपके समक्ष है। ऐसा देव तुल्य नेता कई जन्मों की तपस्या के बाद मिलता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने विधायक पंकज सिंह का सम्मान भी किया।

बाजारों में बूथ बनाकर लोगों को करेंगे जागरूक
प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल ने कहा है कि सभी बाजारों में चुनाव से पहले बूथ बनाए जाएंगे और सभी को मताधिकार का महत्व समझाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा से अध्यक्ष सचिन गोयल ने कहा कि किसी भी देश में यदि मोदी जैसे नेता होंगे तो वो देश स्वर्णिम काल में चलता रहेगा। हम पुरज़ोर कोशिश करेंगे इस बार मोदी जी 400 पार हो जाएं और विरोधियों को परास्त कर हिंदुत्व को जागृत करें। इस मौके पर सेक्टर 50 के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता के पंकज अग्रवाल शिवा चौहान मनीष शर्मा रघुनाथ सिंह ललित गोयल डॉक्टर टिटोरिया सेक्टर 46 मार्किट एसोसिएशन हिमांशु मित्तल भारत बंसलगौरव सिंगल मिथुन चौहान कुलदीप गुप्ता अनुज गुप्ता सौरभ अग्रवाल समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

घर-घर जाकर करेंगे जागरूक
प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा है कि इस बार हम घर-घर जाकर चुनाव में वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। सभी दुकानदारों को पोस्टर व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समझाया जाएगा कि चुनाव में वोट डालने के क्या फायदा होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार इस बार 400 पार और हमारे सांसद डॉक्टर महेश शर्मा पांच लाख वोटों के अंतर से महाविजय हासिल करेंगे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.