दिल्ली एनसीआर

Bharatiya Kisan Parishad:सैकड़ो किसान शामिल हुए भारतीय किसान यूनियन मंच में

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On March 19, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। भारतीय किसान परिषद छोड़ कर सैकड़ो किसान शामिल हुए भारतीय किसान यूनियन मंच में सभी सम्मानित मीडिया बंधुओ को सूचित किया जाता है कि आज नोएडा प्रेस क्लब में भारतीय किसान यूनियन मंच की एक प्रेस वार्ता हुई। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य आज संगठन विस्तार करना था भारतीय किसान परिषद को छोड़कर सैकड़ो किसानों ने आज भारतीय किसान यूनियन मंच की सदस्यता ली और इस विस्तार के क्रम में बिल्लू प्रधान सुनपुरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी, मनमिंदर भाटी शोराज को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, बबली शर्मा रायपुर को महिला उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, मोहित राणा खगोड़ा को जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर, सत्येंद्र शर्मा सलारपुर को एनटीपीसी दादरी अध्यक्ष, अजब सिंह भाटी को एनटीपीसी महासचिव, हरीश खारी तिलपता को प्रदेश सचिव, अमित खारी तिलपाता को प्रदेश उपाध्यक्ष, यशपाल सिसोदिया जी को एनटीपीसी मीडिया प्रभारी, अमित बैसोया को राष्ट्रीय सह सचिव, मोहित कुटियाल को सचिव यूथ विंग बनाया गया।

यशपाल भाटी , रविंद्र भाटी बोड़की, रणदीप रामगढ़ व राजू चौधरी रामगढ़ ने भी भारतीय किसान यूनियन मंच सदस्य ली। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन मंच की कार्यशैली और ईमानदारी को देखते हुए यह सभी किसान भारतीय किसान परिषद को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन मंच में शामिल हुए हैं भारतीय किसान यूनियन मंच क्षेत्र की समस्याओं और किसानों के हक और हुकुम की लड़ाई पूरी ईमानदारी के साथ लड़ता रहेगा और अपना हक लेकर रहेगा।

इस अवसर पर मास्टर महकर सिंह सुभाष कसाना सुखपाल भाटी दीपक प्रधान सोरेन भाटी सुंदर रूपवास अजय नगर ऋषिपाल भाटी दीपांशु भाटी एडवोकेट कोशिंदर गुर्जर मनीष राणा आकाश राणा हिमांशु राणा नितिन शर्मा शेखर राणा विशंभर राजकुमार ऋतिक भाटी पुष्पेंद्र सोनपुर हिमांशु प्रधान उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक मंडल में सुरेंद्र प्रधान चरण सिंह प्रधान सूरजभान प्रधान व समस्त कार्यकारिणी उपस्थिति रही।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.