दिल्ली एनसीआर

Lok Sabha Election Office: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साहिबाबाद गांव में चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On February 25, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


गाजियाबाद। रविवार को गाजियाबाद के राज नगर में भाजपा का लोकसभा चुनाव कार्यालय खुल गया। भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्धाटन पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने किया। इस दौरान भाजपाइयों ने गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भारी मतों से जीत का संकल्प लिया।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा, गाजियाबाद से बाकी उप्र का रास्ता जाता है। हम दिल्ली के बार्डर पर बैठे हैं। पूरे देश की नजर गाजियाबाद पर रहती है। गाजियाबाद को पीएम मोदी ने कई सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता था कश्मीर में धारा 370 खत्म नहीं होगी। भाजपा सरकार में कश्मीर में धारा 370 ही नहीं खत्म हुई बल्कि वहां से पत्थरबाज भी गायब हो गए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘कभी फारूख अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर में तिरंगा कोई नहीं लहरा सकता’ लेकिन आज फारूख अब्दुल्ला ही अपने हाथों से तिरंगा लहरा रहे हैं”। ये है इस देश में मोदी का करिश्मा। जो तिरंगा का अपमान करते थे उनके हाथों में आज तिरंगा है। उन्होंने कहा गाजियाबाद में संकट जीत का नहीं है। यहां पर जीत के वोटों का मार्जन बढ़ाना चैलेंज है। सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा चुनाव में टिकट किसी को भी मिले ये मायने नहीं रखता लेकिन कार्यकर्ता को उसके लिए जी जान से लग जाना चाहिए जो भी प्रत्याशी हो उसको जिताने के लिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में मोदी के वचन निभाने के लिए खुद को तैयार करना होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा नमो एप ज्ञान का भंडार है। आज जब विपक्षी नेताओं से मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे और नमो ट्रेन के बारे में बात की जाती है तो वो भी कहते हैं ये बहुत अच्छा है मेरठ पहुंचना काफी आसान हो गया है। उन्होंने कहा आज विपक्ष भी भाजपा को वोट देने के लिए तैयार है। हमको इस बार फिर से याद रखना है कि अबकी बार मोदी मोदी सरकार और चुनाव में दिल लगाकर काम करना है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, मानसिंह गोस्वामी, पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद्र तोमर, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व विधायक रूप चौधरी, दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, विधान सभा शहर संयोजक सुनील यादव, पूर्व महापौर आशु वर्मा, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, पृथ्वी सिंह कसाना, कृष्णवीर चौधरी, पूर्व पार्षद अनिल स्वामी, सुभाष यदुवंश, नरेश तोमर, सत्यवीर राघव, रकम सिंह, राकेश शर्मा, राजेश्वर प्रसाद, आशा शर्मा, एसपी सिंह व अन्य पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गंज क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.