दिल्ली एनसीआर

PM Modi: भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान द्वारा जनसंपर्क अभियान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On February 8, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे गांव चलो अभियान में पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क चल रहा है। ये अभियान 4 फ़रवरी से 11 फ़रवरी तक चलेगा जिसमें ज़िला, क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी गाँव में प्रवास करेंगे। इस अभियान के तहत आज प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बैनीवाल नोएडा के छ्लेरा गाँव में रहे और वहाँ की जनता से जन संपर्क किया। आपको बता दें इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण निवासियों से जन संपर्क होगा साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी पा कर उनका निदान भी कराया जायेगा।

मोहित बेनीवाल ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों में देश में जो विकास कार्य हुए हैं, उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर के जन-जन तक जाएंगे। गरीब कल्याण के कार्यक्रम, युवा उत्थान के कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य जो इन 10 वर्षों में हुआ है। सभी कार्यक्रमों को लेकर के भाजपा कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि गांव में प्रवास में जा रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि गांव की वस्तुस्थिति देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव के प्रमुखों के साथ, गांव की वरिष्ठों के साथ, विभिन्न समाजों के प्रमुख के साथ और सभी वर्गों के साथ मिलकर के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए गांव चलो अभियान का आयोजन रखा गया है।  इस मोके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, महेश चौहान, महेश अवाना, नरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, सुनील नागर, मानसिंह चौहान, केशव पंडित, नीरज चौहान, अनुज प्रधान, राजकुमार चौहान, नरेश चौहान, अंकुश चौधरी, आकाश चौहान, सुमित शर्मा मोजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.