दिल्ली एनसीआर

NMRC Noida Metro : नोएडा मेट्रो का 5 साल पूरा,स्मार्ट कार्ड किया लॉन्च

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On January 25, 2024
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) की एक्वा लाइन मेट्रो से सफर 25 जनवरी 2024 को पांच वर्ष का सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर एनएमआरसी ने मेट्रो कार्ड की थीम में बदलाव किया है। अब यात्रियों को एसबीआई का नया स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई है जिसके बाद भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है और देशभर में अलग-अलग तरह से चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में एनएमआरसी ने एसबीआई- सह मेट्रो कार्ड का नया संस्करण लॉन्च किया है, जो कि सफल चंद्रयान थीम बेस्ड है। एनएमआरसी के एमडी लोकेश एम ने चंद्रयान की सफलता के बाद नोएडा मेट्रो की सफलता के लिए ये फैसला किया गया है।

एक कार्ड से करेगें सफर
एएमडी लोकेश एम ने बताया कि एनएमआरसी और डीएमआरसी की सिंगल यूज कार्ड के लिए बात चल रही है। जल्द ही एक ही कार्ड से कोई भी यात्री नोएडा मेट्रो और दिल्ली मेट्रो में सफर कर सकेंगे. इसके साथ ही टिकट वेंडिंग मशीन हर स्टेशन पर लगाई जाएगी, जिसकी शुरुआत नोएडा सेक्टर 51 से कर दी गई है। साथ ही अब से नए कार्ड पर यात्रियों को इसरो द्वारा लांच किए गए सफल चंद्रयान की तस्वीर दिखेगी, जोकि काफी आकर्षित है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एनएमआरसी सेक्टर 52 से नॉलेज पार्क साईट 5 तक के लिए मेट्रो चलाने पर चर्चा कर रही है और जल्द ही इसे भी फाइनल कर दिया जाएगा।

हर दिन 55 हजार से अधिक यात्री
एनएमआरसी एमडी लोकेश एम. ने बताया कि नोएडा मेट्रो के कई प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं और एनएमआरसी यात्रियों को सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गुरुवार को नोएडा मेट्रो को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य में नोएडा मेट्रो के स्मार्ट कार्ड की थीम में बदलाव किया गया है। यात्रियों को अब हर मेट्रो स्टेशन पर नए थीम का स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। जिसमें चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पूर्ण लैंडिंग की झलक दिखाई देगी। वर्तमान में हर दिन 50 हजार से अधिक यात्री नोएडा मेट्रो में सफर कर रहे हैं।

मेट्रो लाइन का होगा विस्तार
डॉ. लोकेश एम. ने बताया कि नोएडा मेट्रो को विस्तार देने को लेकर तैयारी चल रही है। मेट्रो की बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक प्रस्तावित कॉरिडोर विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) मंजूरी के लिए भेज दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मेट्रो लिंक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एक ओर जहां नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) स्टेशनों और ट्रेनों में सुविधाएं बढ़ा रहा है, दूसरी ओर राइडरशिप बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

तय संख्या में रखे जाएंगे पावर बैंक
लोकेश एम. ने बताया कि मौजूदा दौर में मोबाइल फोन और लैपटॉप जीवन का अंग बन गए हैं। इसके बिना किसी का काम ही पूरा नहीं हो सकता है। कभी बिजली की अव्यवस्था या समय के अभाव में इन्हें चार्ज नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए एनएमआरसी ने पहल की है। योजना के तहत अब एक्वा लाइन के हर मेट्रो स्टेशन पर जरूरतमंद यात्रियों को पॉवर बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसे इस्तेमाल करने के बाद किसी भी स्टेशन पर जमा कर सकेंगे। इस स्कीम को जमीन पर उतारने के लिए कंपनी के चयन के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। कंपनियां 10 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगी।

 

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.