दिल्ली एनसीआर

थाना सेक्टर-49 नोएडा में 2 चोर गिरफ्तार

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 6, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। थाना सेक्टर-49 नोएडा में पुलिस ने शनिवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी घरों से महंगे मोबाइल, कीमती सामान और लैपटॉप चोरी करते थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की कई वारदातों को करना स्वीकार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बता दे कि शनिवार को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बरौला टी पाइंट से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतीश वर्मा और मनीष के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बरौला में रहते हैं। इनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी घर के दरवाजे खुले रखकर सोने वाले लोगों के मोबाइल फोन, कीमती सामान, लैपटॉप आदि चोरी करते थे। गिरफ्तार बदमाशों ने चोरी की कई वारदातें करना कबूल किया है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.